Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आक्रोशित जनता ने राहुल गांधी को दिया समर्थन: लखन सिंगला

कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ की जन-आक्रोश रैली में भागीदारी
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 अप्रैल: आज जन आक्रोश रैली में लाखों की संख्या में शामिल होकर जनता ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जिस प्रकार समर्थन दिया है, उससे केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने रैली से लौटकर कही। सिंगला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जन-आक्रोश रैली में भागीदारी की।
सुबह सैकड़ों वाहनों पर सवार कार्यकर्ताओं के संग वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला नई दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए निकले। जहां कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था जताने के लिए लाखों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक जुटे। सिंगला ने कहा कि भाजपा ने लोगों की भावनाओं से खेलकर सरकार बनाई और बाद में अपने सभी वादों से मुकर गए। इस प्रकार भाजपा ने लोकतंत्र के भगवान कही जाने वाली जनता के साथ विश्वासघात किया है। लेकिन जनता को सही समय का इंतजार था, इसलिए वह कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली में लाखों की संख्या में पहुंची और अपने गुस्से का इजहार किया। सिंगला ने बताया कि जन-आक्रोश रैली में दिल्ली का रामलीला मैदान छोटा पड़ गया और यह आज तक की सबसे बड़ी रैली कही जा रही है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के साथ रैली में अपने समर्थकों सहित पहुंचने वालों में पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, युवा कांग्रेस फरीदाबाद ब्लॉक प्रेसीडेंट नितिन सिंगला, युवा कांग्रेस ब्लॉक तिगांव प्रेसीडेंट अनिल चेची, राजबीर हुड्डा, सतीश ठाकुर,ओमबीर भाटी, आकाश गुप्ता, सूरज डेढ़ा, कपूरचंद, ए.के. सिंह, नवीन रावत, युनूस मलिक, रणबीर नागर, राजेश ठाकुर, सतबीर रावत, संदीप वर्मा, शिव शंकर भारद्वाज, ललित शर्मा, तौकीर खान, अताउल्ला खान, आदित्य हुड्डा आदि प्रमुख नाम मौजूद रहे।

 

Related posts

DLF Industries एसोसिएशन व NSIC के बीच टैक्रोलोजी सैन्टर बनाने को लेकर हुए MOU पर हस्ताक्षर

Metro Plus

प्रोडक्टीविटी काउंसिल युवा वर्ग को प्रशिक्षित करने के लिये तत्पर है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

जानिए, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप को पटखनी देकर कौन बना शतरंज/राजनीति का खिलाड़ी?

Metro Plus