Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आचार्य महाश्रमण के 45वें दीक्षा दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 अप्रैल: आचार्य महाश्रमणग का 45वां दीक्षा दिवस के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद,फरीदाबाद ने युवा दिवस के रूप में अहिंसा रैली निकाली व टॉउन पार्क में लोगों को नशा मुक्ति व पानी बचाओ पर प्रेरणा दी। शासन साध्वी कुंथु के सानिध्य में तेरापंथ भवन पर आचार्य महाश्रमण के 45वें दीक्षा दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया। रविवार प्रात: टाउन पार्क में आमजन को नशा मुक्ति व प्लास्टिक व पानी बचाओ पर समाज टी.एम लालनी, राजकुमार ओसवाल, गुलाब जी बैद, महिला मंडल मंत्री ललिता बैद, पूर्व तेयुप अध्यक्ष नवीन, किशोर मंडल, कन्या मंडल, तेयुप मंत्री विवेक बैद, तेयुप सहमंत्री विनीत बैद सभी ने संयुक्त रूप से आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा चलाये गए आयामों को जनता तक पहुंचाया। आभार ज्ञापन तेयुप अध्य्क्ष राजेश जैन ने किया। इसके पश्चात सभी एक-जुट होकर अहिंसा रैली के लिए रवाना हुए जो कि टाउन पार्क से होते हुए तेरापंथ भवन सैक्टर-10 पर पहुंची। इस अहिंसा रैली में ज्ञानशाला ज्ञानार्थियों ने साधु वेश में अपनी विशेष भूमिका निभाई।
इस अवसर पर साध्वी कुंथ ने सभी को मंगलपाठ सुनाया और आगे के कार्यक्रम की शुरुआत कन्यामण्डल के द्वारा मंगलाचरण से की। इसके बाद सभी सभाओं के अध्यक्षों ने युवा दिवस पर विचार व्यक्त किये। साध्वी जी ने एक गीतिका प्रस्तुत की। मंच संचालन साध्वी ने किया। कार्यक्रम में लगभग 120 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

 

 

 

Related posts

रेलयात्रियों की समस्याओं और रेल ठहराव को लेकर कृष्णपाल गुर्जर रेल मंत्री से मिले

Metro Plus

जब थाने में ही दे डाली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के Office Bearer को हाईकोर्ट में ही गोली मारने की धमकी

Metro Plus

खुशियां बांटने से दोगुनी होती हैं: रोहित जैन

Metro Plus