Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Fogaat School कार्तिक का राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग में हुआ चयन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
बल्लबगढ़,16 मई: फौगाट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र खिलाड़ी कार्तिक ने जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उनका चयन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 से 20 मई 2018 तक महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक के प्रांगण में होगी। कार्तिक के कोच सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद अगला मुकाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करना और सफलता हासिल करना होगा। निश्चित ही यह होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सोलन हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 जून 2018 तक होगी।
इस मौके पर फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने बच्चे की कामयाबी पर खुशी जताते हुए फरीदाबाद जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार अग्रवाल तथा महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल को बधाई दी। स्कूल में आयोजित सादे समारोह में बोलते हुए सतीश फौगाट ने कहा कि खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया नीति को चरितार्थ करते हुए फौगाट संस्था खिलाड़ी विद्यार्थियों को विशेष प्रोत्साहन देती है।
इस मौके पर स्कूल चेयरमैन चौधरी रणवीर सिंह, प्रधानाचार्या निकेता सिंह, दीपचंद डागर, वासु शर्मा, रिंकू ठाकुर, अरुमय पांडा, राहुल सिंह, महावीर सिंह, जादौन, एम.पी. सिंह, गजेंद्र सिंह, पूनम श्रीवास्तव, उषा सिंह, कमलेश शर्मा, दीपशिखा, रितु आदि उपस्थित थे।

Related posts

एसडीएम कार्यालय में चलता है दलालों का साम्राज्य: पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में

Metro Plus

Union Minister Rao Inderjit Singh welcomed by Haryana Finance Minister, Capt. Abhimanyu

Metro Plus

रतन कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे बड़ी धूम-धाम से मनाया गया

Metro Plus