Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब अरावली ने लगाए साईकिलों पर रिफ्लेक्टर टेप

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 30 दिसम्बर: सर्दियों के मौसम में धुंध के चलते साइकिल सवार अक्सर दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं, लेकिन फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त के सहयोग से एक नई पहल शुरू हुई है जिसमें इस तरह के सड़क हादसों से बचा जा सकता है। रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन फरीदाबाद एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबादअरावली के सौजन्य से फरीदाबाद में लगभग 15000 से भी ज्यादा साईकिलों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा चुके हैं। सेव साइकलिस्ट्स अभियान के अंतर्गत 30 दिसंबर को सैक्टर 25 स्थित साधू फोॢजंग में लगभग 2500 साईकिलों पर रिफलैक्टर लगाए गए।
रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन फरीदाबाद के फाउंडर मेंबर डा. कुलदीप जयसिंह ने बताया कि सेव साइकलिस्ट्स अभियान एक बहुत बडी मुहिम बनकर उभरेगी जिससे जाने अन्जाने लाखों साइकिल सवार लाभार्थ होंगे।
डा. सौरभ शर्मा फाउंडर सदस्य रोड सेफ्टी ऑर्गेनाईजेशन ने कहा कि हम संस्था की तरफ से शहर की विभिन्न संस्थाओं से अपील करेंगे कि वह सामने आकर इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।
पत्रकार विकास कालिया ने कहा कि यह मुहिम एक बहुत बडा कदम हैं, और सरकार को चाहिए कि इस मुहिम को जनहित के लिए सहयोग दे।
इस मौके पर आरएसओ कोर कमेटी के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह, रोटेरियन धीरज भुटानी, संदीप वशिष्ठ, मोहित आनंद भाटिया, प्रशांत गर्ग, गौरव अरोड़ा, रोहन मेहतानी सहित अनेक लोग मौजूद थे। IMG_20141229_164408

Related posts

डॉ० दिनेश कुमार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई

Metro Plus

FMS स्कूल में EARTH DAY समारोह का आयोजन

Metro Plus

फौगाट स्कूल की डिस्पेंसरी में भी हो सकेगा अब गरीबों का नि:शुल्क उपचार

Metro Plus