Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सत्य पराजित नहीं हो सकता: लखन सिंगला

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 19 मई: कर्नाटक की सत्ता हथियाने का कुचक्र रच रही भारतीय जनता पार्टी और उसके कर्णधारों को जिस प्रकार आज फिर से मुंह की खानी पड़ी है। उससे यह विश्वास और पक्का होता है कि सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट एवं पूर्व निगम पार्षद लखन कुमार सिंगला ने बताया कि अदालत के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक में जनता और लोकतंत्र की जीत हुई है। भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने, राज्यपाल की गरिमा की धूमिल करने आदि ऐसे अनेक कार्य किए जिसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। सिंगला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कथित बाजीगरी का जादू खत्म हो चुका है और अब आने वाले सभी चुनावों में कांग्रेस वापसी करेगी।

Related posts

पुलिस पब्लिक का रिश्ता बेहद करीबी: CP हनीफ कुरैशी

Metro Plus

राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ अब हर साल जिले में 1 नवंबर को ली जाएगी: उपायुक्त

Metro Plus

DLF के अंदर जगह-जगह फैले अतिक्रमण से जल्द मिलेगी मुक्ति: श्रीराम अग्रवाल

Metro Plus