Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

राजीव गांधी ने युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिया: शारदा राठौर

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 21 मई: स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में भारी संख्या में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राव लल्लू सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं दलितों व पिछड़ो को आरक्षण दिया। उन्होंने युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिया। देेेश में कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन है। उन्होंने 21वीं सदी के विकसित भारत का सपना देखा। राजीव का असमय निधन ना होता तो आज देश की तस्वीर कुछ और ही होती। उन्होंने संकल्प दिवस पर कार्यकर्ताओं से भाजपा के कुशासन को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के सामने बहुत सी चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की है। भाजपा सरकार ने देश के सामाजिक सौहार्द व भाईचारे को भिन्न-भिन्न करने का काम किया है। भाजपा धार्मिक व जातीय उन्माद के दम पर सत्ता में बने रहना चाहती है। देश की मूलभूत समस्याओं से भाजपा सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। 2014 के चुनाव में किए गए वादो से देश का ध्यान हटाने के लिए भाजपा हर हथकंडे अपना रही है। भाजपा नेता भूल गए हैं कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। अब जनता के सामने भाजपा के शासन की पोल खुल चुकी है। कानून व्यवस्थाए महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसान, मजदूर व व्यापारियों की समस्याएं देश के ज्वलंत मुद्दे हैं। भाजपा के पास जनता के किसी सवाल का कोई जवाब नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत की बधाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा की विफलताओं की पोल खोलें व 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनवाने का संकल्प लें। बैठक को ब्रह्मानंद कौशिक, निर्मल कुलश्रेष्ठ, विजय अरोड़ा, राव धर्मपाल, रामकिशन तेवतिया, जमालुद्दीन, डॉ० महेश, धर्मपाल चहल, रिजवान, नवल सिंह, अश्वनी कौशिक, सुंदर आजाद, संजय सोलंकी, सुखदेव सिंह, रंधावा, धर्म सिंह भाटी, संजय त्यागी व साधना सिंह ने भी संबोधित किया।

Related posts

रोटेरियन महिलाओं ने ली पॉलीथिन न उपयोग करने की शपथ

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal with Punjab Deputy Chief Minister Mr. Sukhbir Singh Badal

Metro Plus

फौगाट स्कूल के छात्र अमन शुक्ला का स्कूली नेशनल क्रिकेट में चयन

Metro Plus