Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटेरियन महिलाओं ने ली पॉलीथिन न उपयोग करने की शपथ

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 अगस्त: सैक्टर-15ए स्थित जिमखाना में चल रही दो दिवसीय लाइफ स्टाईल प्रदर्शनी का समापन हो गया। समापन समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए आधुनिक साज-सज्जा के सामान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की। प्रदर्शनी में मुख्यरूप से रोटरी क्लब ऑफ अरावली फरीदाबाद की महिलाओं में पूजा भाटिया, रेशमी महाजन, रेशमी कपूर, श्रुती दिवान, रुही आहुजा, प्रिया गुप्ता, स्वाति तनेजा, प्रत्यांक्षा अरोड़ा, अंकिता गुप्ता, रोटरी क्लब फरीदाबाद सिटी से अंजली जैन, खुशबू गौड़ आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर सभी महिलाओं ने एकजुट होकर पॉलीथिन का उपयोग न करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन मानव हित में नहीं है इसलिए हम सभी को इसका बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर को पॉलीथिनमुक्त बनाने के लिए रोटरी क्लब द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा।
इस अवसर पर महिलाओं ने पौधारोपण कार्यक्रम व रक्तदान शिविर में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। महिलाओं ने कहा कि वह रोटरी कल्ब है इसलिए समाज के प्रति दायित्व को निभाने के लिए हम सभी को कारगर कदम उठाने चाहिए और इसलिए वह ऐसे सामाजिक कार्याे में हिस्सा लेती रहती है। इसके उपरांत रोटेरियन महिलाएं मंदबुद्धि बच्चों के स्कूल तथा स्लम एरिया में जाकर गरीब बच्चों को कपड़े, बैग, पुस्तकें व पेन आदि बांटे गए। इस दौरान कपडे व अन्य सामग्री पाकर बच्चे बेहतर उत्साहित नजर आए।

Related posts

डायनेस्टी इंटरनेशनल में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया टीचर्स-डे

Metro Plus

समाधान शिविर और पोर्टलों पर मिली शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: विक्रम सिंह

Metro Plus

अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा शनिवार, 4 अक्टूबर को विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन!

Metro Plus