Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भ्रष्टाचारमुक्त शासन देना व महिलाओं की सुरक्षा ही भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल: अनीता भारद्वाज

नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत
पलवल: भाजपा नेता अनीता भारद्वाज ने लड़कियों से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं हैं तथा लड़कियां देश व विदेश में आयोजित ओलम्पिक व दूसरी अन्य खेल प्रतियोगिताओं मेें देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं इसलिए ग्रामीण इलाके की लड़कियां भी आगे बढ़कर खेलों के प्रति अपनी रूचि दिखाते हुए खेल में भी अपना कैरियर चुनें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है तथा जल्द ही खिलाडिय़ों व खेल हित में नई खेल नीति बनाई जाएगी। भाजपा नेता अनीता भारद्वाज बाल विद्या निकेतन सीनियर सैकेन्डरी स्कूल खांबी में आयोजित वार्षिक महिला खेल उत्सव को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहीं थी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन मोहन श्याम शर्मा ने की। कार्यक्रम में प्रबंध समिति की ओर से मुख्यअतिथि श्रीमती भारद्वाज का जहां फूलमालाओं से स्वागत किया गया वहीं उन्हें स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों के अलावा आसपास के दर्जनों गावों के काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे।
खेल उत्सव के सीनियर वर्ग की दौड प्रतियोगिता में पिंकी ने प्रथम, संगीता ने द्वितिय व ममता ने तीसरा स्थान प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया जिन्हें मुख्यअतिथि अनीता भारद्वाज ने अपने हाथों से पुरूस्कृत कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। महिला खेल उत्सव को लेकर लडकियों में खासा उत्साह था तथा उन्होंने खेलों के प्रति अपनी खासी रूवि दिखाई।
भाजपा नेता अनीता भारद्वाज ने कहा कि लोगों को भ्रष्टाचारमुक्त शासन देना व महिलाओं की सुरक्षा ही भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा भाजपा सरकार में इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोडेगी। उन्होंने दावा किया कि अब लोगों के अच्छे दिन आए गए हैं। पैट्रोल-डीजल के अलावा अन्य दूसरी चीजों पर कम हो रहे दाम इसका प्रमाण है जिससे मंहगाई कम हो रही है तथा जल्द ही गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सविता शर्मा, बिजेन्द्र पाठक, अरूनानंद शास्त्री, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती हेमन्त व डॉ. रेखा आदि भी विशेष तौर पर मौजूद थीं।

Related posts

Vidyasagar International में हेड गर्ल और हेड बॉय का हुआ चयन!

Metro Plus

Tree Plantation and Water Conservation @ DLF Industries Association

Metro Plus

मॉडर्न विद्या मंदिर का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा

Metro Plus