Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वैष्णोदेवी मंदिर करेगा नए साल का भव्य स्वागत: भाटिया

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 29 दिसंबर:
नए साल का स्वागत एवं पुराने साल को विदा करने के लिए सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में जोर शोर से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। 31 दिसंबर की रात को मंदिर में पुराने वर्ष को विदाई देने और नए वर्ष के आगमन के मद्देनजर माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस रात को मंदिर की भव्यता देखते ही बनेगी। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि इस शुभ अवसर पर दिल्ली से विशेष तौर पर राज सहगल गु्रप को आमंत्रित किया गया है। इस गु्रप के माध्यम से मां भगवती का गुणगान किया जाएगा। मंदिर में 31 दिसंबर की रात्रि को रोशनी पर्व के रूप मे मनाते हुए नव वर्ष 2016 का जोरदार स्वागत किया जाएगा। श्री भाटिया ने बताया कि मंदिर प्रागंण में एक ओर जहां राज सहगल फूलों वाली मंडली मां का गुणगान कर नव वर्ष में लोगों की सुख समृद्धि की कामना करेगी, वहीं संस्थान की ओर से मंदिर में आने वाले भक्त एवं आम जन के लिए खाने के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में सारी रात लोगों को आलू की टिक्की, पाव भाजी, गाजर का हलवा, गर्मागर्म दूध-जलेबी, चाय एवं कॉफी की व्यवस्था विशेष तौर पर की जाएगी। 31 दिसंबर की रात को मंदिर की भव्यता का एक अलग ही रूप दिखाई देगा । श्री भाटिया ने बताया कि वह लोगों से अपील करते हैं कि नव वर्ष 2016 के सुखद पूर्ण आगमन के लिए माता वैष्णोदेवी के चरणों में माथा टेककर नए साल की शुरूआत करें, ताकि नया वर्ष उइस शहर के लिए सुख समृद्धि लेकर आए।
unnamed113

Related posts

फरीदाबाद में ट्रेनिंग ऑन व्हील परियोजना क्रियान्वित की जाएगी, 31.23 लाख रुपये का डीआईएफ का हिस्सा स्वीकृत: सुमिता मिश्रा

Metro Plus

हुडा द्वारा हॉस्पिटल, नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल हाई स्कूल की नीलामी की तारीख निर्धारित!

Metro Plus

Manav Rachna के एनुअल कल्चरल फेस्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री फेम मिलिंद गाबा परफॉर्म करेंगे

Metro Plus