Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्कूल के सिक्योरिटी गॉर्ड की बेटी ने जीता लैपटॉप

ऐसी प्रतियोगिताओं से बढ़ती हैं बच्चों की स्मरण शक्ति: सुमन बाला
तृतीय जिला स्तरीय हनुमान चालीसा प्रतियोगिता में 337 बच्चों को दिया पुरस्कार
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 मई: प्रतियोगिताएं बच्चों में उत्साह के साथ-साथ आत्मविशास में भी बढ़ोतरी करती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से न सिर्फ बच्चों का उत्साह बढ़ता हैं बल्कि बच्चों की स्मरण शक्ति भी बढ़ती हैं। उक्त वाक्य मेयर सुमन बाला ने जिला स्तरीय हनुमान चालीसा प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए।
जाति और धर्म की दीवार को तोड़कर तृतीय हनुमान चालीसा प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें शहर के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार कंप्यूटर, तृतीय पुरस्कार 15 साइकिलें, 150 स्कूल बैग के साथ-साथ बच्चों को अन्य पुरस्कार भी दिए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 337 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेयर सुमन बाला ने बच्चे को पुरस्कार देकर किया।
उन्होंने कहा कि इस तरीके के आयोजनों से बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ती है। उन्होंने साथ ही आयोजक मंडल का भी धन्यवाद किया और कहा कि इस तरीके के आयोजन बच्चों की जरूरतें पूरी करता है। इस तरीके के आयोजन अपने आप में एक मिसाल हैं। कार्यक्रम में पार्षद मनोज नासवा भाजपा नेता कविंद्र चौधरी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजन मुथरेजा, भाजपा कोषाध्यक्ष जोगेंद्र चावला, निगरानी समिति के अध्यक्ष आनंदकांत भाटिया, हरजीत सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री भाजपा, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित आहूजा, बलविंद्र खत्री, अधिवक्ता विजय शर्मा, लाला कमल गुलाटी, दातार फर्नीचर से आशू, लोचन भाटिया, अजय नाथ, बब्बू भाटिया, ईश्वर अग्रवाल, राकेश कुमार, इन्द्र चावला, भाजपा छभ मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम भाटिया, अभिनव जैन गुरुचरण सिंह डोरा, सत्य प्रकाश वर्मा, पीण्डी मंगला, सुधीर भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उक्त कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया जिसमें पत्रकार राजेश शर्मा, नवीन गुप्ता, नवीन धमीजा, खेम चंद गर्ग, सौरभ भारद्वाज, शकुन रघुवंशी, दीपक गौतम, सुधीर वर्मा मौजूद रहे। मंच संचालन कैलाश गुगलानी ने किया। कार्यक्रम में बच्चों के अतिरिक्त स्कूल की प्रिंसिपल और अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं।

Related posts

हरियाणा भण्डारण निगम द्वारा 3.60 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई

Metro Plus

उद्योगपति वी.एस.चौधरी इंजीनियरिंग अवार्ड से सम्मानित

Metro Plus

‘Pollution Free’ Diwali celebrated at Saffron Public School

Metro Plus