Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रदेश के हर खेत के लिए 3 बैग खाद की गारंटी : धनखड़

विधायक प्रशिक्षण शिविर में पत्रकारों से कृषि मंत्री हुए रूबरू
नवीन गुप्ता
सूरजकुंड(फरीदाबाद), 3 जनवरी: हरियाणा के कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित विधायक प्रशिक्षण शिविर भाजपा के सभी विधायकों के लिए निश्चित तौर पर लाभदायक साबित होगा। वे शनिवार को सूरजकुंड (फरीदाबाद)में नवनिर्वाचित विधायक प्रशिक्षण शिविर के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभी विधायकों को प्रदेश की जनता की सेवा का आह्वान करते हुए कहा है कि यह सभी विधायकों के लिए जनसेवा, सूचिता व सुराज का अवसर है। साथ ही केंद्र सरकार में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता का चरित्र बदला है, उसी तरह राज्य में भी इस तरह की शुरूआत हुई है और इसके आगे बढ़ाते हुए सभी विधायकों द्वारा इस तरह का काम किया जाए कि प्रदेश के जन-जन को मान-स मान मिले। उन्होंने बताया कि दो-दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री, प्रदेश के सभी मंत्रीगण व विधायक एक साथ प्रशिक्षण ले रह रहे हैं।
प्रदेश में यूरिया की उपलब्धता पर पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि पिछले तीन महीनों में मौजूदा सरकार में 6 लाख 64 हजार मीट्रिक टन खाद आई है जोकि पिछले वर्ष की अपेक्षा 49 हजार मीट्रिक टन ज्यादा है। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में अक्टूबर माह में 87 हजार मीट्रिक टन कम स्टाक किया गया इसी के चलते प्रदेश में कुछ समय के लिए किसानों को परेशानी हुई। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष कहा कि मैं प्रदेश के हर खेत के लिए 3 बैग की गारंटी लेता हूं। वर्तमान में लक्ष्य से अधिक खाद की आपूर्ति हो रही है, साथ ही उन्होंने प्रदेश भर के किसानों से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन खाद का स्टाक करने की बजाए प्रतिदिन जरूरत के हिसाब से अपने हिस्से की खाद लेते रहें। प्रदेश में खाद के समुचित वितरण के लिए 8 हजार केंद्र स्थापित किए गए हैं।

Related posts

जाति विशेष की राजनीति के चलते आप पार्टी में अंर्तकलह जोरों पर, पार्टी के दो नेता आमने-सामने!

Metro Plus

जल्दी पैसे कमाने के लालच में सट्टा खिलाता था, धरा गया।

Metro Plus

यूनाईटेड प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन की अपील, बिना किसी हिचकिचाहट के बच्चों को भेजें स्कूल।

Metro Plus