Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा का आयोजन किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 सितंबर : सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में किडिज विंग में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा आयोजित की गई।
इस मौके पर बच्चों ने इन महान नेताओं को याद किया तथा उनकी सिखाई गई बातों का स्मरण किया। स्कूली बच्चों द्वारा कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा की सीख के बारे में बताया व उन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सहयोग की भी चर्चा की।
इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि गांधी जयंती भारत के राष्ट्र पिता महात्मा गंाधी का जन्म दिवस है। हर वर्ष 2 अक्टूबर को इसे पूरे भारतवर्ष में एक राष्ट्रीय उत्सव के रुप में मनाया जाता है। इसे बहुत सारे उद्वेश्यपूर्ण क्रियाकलापों के द्वारा स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय, समुदाय, समाज, तथा अन्य जगहों पर मनाया जाता है। भारतीय सरकार द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश के रुप में घोषित किया गया है। इस दिन पूरे भारत में सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहते हैं तथा यह पूरे उत्साह और ढ़ेर सारी तैयारियों के साथ मनाया जाता है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि शास्त्री जयंती भी प्रति वर्ष भारतवर्ष में 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री ने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीवादी विचारधारा का अनुसरण करते हुए देश की सेवा की और आजादी के बाद भी अपनी निष्ठा और सच्चाई में कमी नहीं आने दी। भारत की स्वतंत्रता के पश्चात शास्त्री को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रुप में नियुक्त किया गया था। शास्त्री ने 9 जून 1964 को प्रधानमंत्री का पद भार ग्रहण किया। शास्त्री ने देशवासिओं को जय जवान-जय किसान का नारा दिया।

Related posts

सीमा जैन अग्र समाजसेवी अलंकरण से सम्मानित

Metro Plus

Manav Rachna के एनुअल कल्चरल फेस्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री फेम मिलिंद गाबा परफॉर्म करेंगे

Metro Plus

kundan Green Valley स्कूल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus