Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरस रहे इस स्कूल के बच्चे

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 मई:फरीदाबाद का आदर्श गांव कहा जाने वाला फतेहपुर बिल्लोच का सरकारी स्कूल इन दिनों बदहाली की हालत जीने को मजबूर है। गांव के प्राइमरी स्कूल के बच्चे इतनी भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरस रहे है। जहां एक तरफ हरियाणा सरकार इस गांव में 3 करोड रुपए की लागत से मॉडल स्कूल बनाने जा रही है। वहीं इस स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए उचित पानी की व्यवस्था तक नहीं है। स्कूल के अंदर लगभग 300 से भी अधिक छात्र हैं लेकिन ना तो उनको बैठने के लिए कोई डेस्क है ना ही उनके लिए पीने का स्वच्छ पानी है। पूरे स्कूल के अंदर मात्र एक ही हैंडपंप लगा है। जिससे सभी छात्र छात्राएं अपनी प्यास बुझाते है।
हालांकि स्कूल में बनने वाले मॉडल स्कूल का उद्घाटन करने के लिए एक बार नहीं दो-दो बार नेताजी स्कूल के प्रांगण में आ चुके है। पहले पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा स्कूल में आकर उद्घाटन कर चुके है। जिसके बाद विधिवत रूप से दोबारा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर इसका उद्घाटन करने पहुंच गए। लेकिन शायद ही किसी नेता की नजऱ इन मासूम बच्चों पर पड़ी होगी जो इतनी भीषण गर्मी में भी पानी के लिए तरसते रहते है। जहां एक तरफ इसी स्कूल के प्रांगण के लिए सवा तीन करोड रुपए की लागत से भवन का निर्माण होने जा रहा है। वही मात्र 30,000 के आरओ सिस्टम के लिए स्कूल के बच्चे क्यों तरस रहे है। जो इनके स्वास्थ्य को भी ठीक रख सकता है लेकिन नेता जी को तो सिर्फ उद्घाटन करने से मतलब होता है। स्कूल के अंदर किस चीज की जरूरत है उस पर शायद उनकी नजर ही नहीं जाती।

 

 

Related posts

भाजपा सरकार ने दो वर्ष के शासनकाल में लोगों को महंगाई और झूठे जुमलों का तोहफा दिया है: विकास चौधरी

Metro Plus

Advanced Education के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Metro Plus

अनीता शर्मा ने किया सिलाई सेंटर का उद्वघाटन

Metro Plus