Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना इंटरनेशल स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी 100 प्रतिशत रहा रिजल्ट

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 मई: मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-14 और चार्मवुड का 10वीं का सौ प्रतिशत रिजल्ट रहा है। चार्मवुड स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के विश्व महाराजन 97.8 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि जैसमीन जब्बल 97.6 प्रतिशत के साथ दूसरे और 97.2 प्रतिशत के साथ ऊर्वी जैन तीसरी स्थान पर रही।
सैक्टर-14 स्थित स्कूल में छात्राओं ने मारी बाजी
ऋषिका चतुर्वेदी 97 प्रतिशत के साथ प्रथम आई, जबकि 96.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर सिद्धि अग्रवाल और छवि गुलाटी रहीं।
इन्होंने हासिल किए 100 में से 100
चार्मवुड स्कूल से मैथ्स में आरुषी अरोड़ा, हिंदी में आरुषी अरोड़ा और इशिका अरोड़ा व साइंस में जैसमीन जब्बल व सोशल साइंस में जैसमीन जब्बल, रिदा खान, विश्वा महाराजन ने अंक हासिल किए।
सैक्टर-14 स्कूल से हिंदी में कननप्रीत कौर, ऋषिका चतुर्वेदी, संस्कृत में शोभित मित्रा, मुस्कान डागर व मैथ्स में अनीशा खोसला, दिव्या अहूजा, सिद्धि अग्रवाल व सोशल स्टडीज में रिया गुप्ता ने पूरे-पूरे अंक प्राप्त किए।

Related posts

FPSC अंर्तस्कूल प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंग्लिश डिबेट में सुनो SDM पंकज सेतिया ने क्या कहा?

Metro Plus

शिक्षा विभाग के आदेश: निजी स्कूलों की मान्यता वापस लेने की होगी कार्रवाई, जाने क्यों?

Metro Plus

Vocational Service via ROTARY 4-Way Test

Metro Plus