Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना डेंटल कॉलेज के छात्रों ने दिया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज से मानव रचना हेड ऑफिस तक किया मार्च
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 31 मई: मानव रचना डेंटल कॉलेज और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज ने मिलकर विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मार्च निकाला। इस मार्च का मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करना था। मानव रचना डेंटल कॉलेज के छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स ने मानव रचना हेड ऑफिस तक वॉक कर लोगों को तंबाकू से बचने का संदेश दिया। मानव रचना डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित इस मार्च को मानव रचना के ट्रस्टी डॉ० एमएम कथूरिया, डॉ० एनसी वाधवा, डॉ० संजय श्रीवास्तव, डॉ० एमके सोनी, डॉ० अरुणदीप सिंह और डॉ० आशिम दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इस दौरान मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के वीसी डॉ० एनसी वाधवा ने कहा मानव रचना हमेशा से ही सामाजिक मुद्दों पर आगे रहा है। इस मार्च का मकसद भी लोगों को जागरूक करना है।
आपको बता दें, इससे एक दिन पहले कॉलेज में पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट की ओर से टी-शर्ट पेंटिंग कॉपिटीशन और टेबैको डिटॉक्स प्लैटर कॉपिटीशन रखा गया था। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related posts

नारी शक्ति को अपमानित करने वाले नेताओं का बहिष्कार हो: मनीष शर्मा

Metro Plus

विपुल गोयल हुए ओर मजबूत, जजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन!

Metro Plus

जिले में आगामी 24 मार्च को 5 जगहों पर होगा मॉक ड्रिल का आयोजन: ADC अपराजिता

Metro Plus