Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्कूली छात्राओं और BPL परिवारों की महिलाओं को एक रुपये में सैनिटरी पैड देगी सरकार

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 3 जून: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणाओं के अनुरूप प्रदेश में स्कूली छात्राओं और बीपीएल परिवारों की महिलाओं को आगामी अगस्त माह तक सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में यहां हुई स्कूल शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 साल तक की लड़कियों को सैनिटरी पैड स्कूल में ही दिए जाएंगे और 18 साल से अधिक की महिलाओं को पीडीएस सिस्टम के द्वारा राशन की दुकानों पर ही हर महीने सैनिटरी पैड दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सैनिटरी पैड पर 1 रुपये प्रति पैकेट सर्विस चार्ज लगाया जाऐगा।
बैठक में बताया गया कि एक सर्वे के परिणामों में यह सामने आया है कि केवल 28 प्रतिशत लड़कियां सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं और 40 प्रतिशत महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती है, जिससे वे कई तरह की बिमारियों का शिकार होती है। हरियाणा सरकार द्वारा सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाने से स्कूली छात्राओं और महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Related posts

देशव्यापी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए हरियाणा पूरी तरह तैयार: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

देश के विकास में हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी: राजेश नागर

Metro Plus

भव्य समापन के साथ समाप्त हुआ मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट का 8वां सीजन: टीसीएस बनी 8वें सीजन की विजेता टीम

Metro Plus