Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

इनेलो व बसपा की आज 4 जून को रोजा इफ्तार पार्टी धौज गांव में

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 जून: इण्डियन नैशनल लोकदल व बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज सोमवार, 4 जून को शाम 6 बजे को धौज गांव में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। यह बात इण्डियन नैशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष चौ० देवेन्द्र सिंह चौहान व बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रतीराम ने गांव धौज में इण्डियन नैशनल लोकदल व बहुजन समाज पार्टी की एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बोलते हुए कही।
इनैलो के जिला अध्यक्ष चौ० देवेन्द्र सिंह चौहान व बसपा के जिला अध्यक्ष रतीराम ने दोनो पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के साथ गांव धौज में रोजा इफ्तार पार्टी के स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इण्डियन नैशनल लोकदल व बहुजन समाज पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने गांव धौज, आलमपुर, सिरोही, फतेहपुर, कुरेशीपुर, मादलपुर, पावटा, टिकरी खेड़ा इत्यादि गांव में घर-घर जाकर लोगों को रोजा इफ्तार पार्टी के लिए आमंत्रित किया।
इस मौके पर इनैलो के जिला अध्यक्ष चौ० देवेन्द्र सिंह चौहान, बसपा के जिला अध्यक्ष रतीराम, बसपा के जिला अध्यक्ष शहरी रत्नपाल चौहान, बसपा के जिला प्रभारी हाजी करामत अली, इनैलो के जिला प्रचार सचिव प्रेम सिंह धनखड़, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रियासुदीन, इनैलो की महिला जिला अध्यक्ष कुमारी जगजीत कौर पन्नू, इनैलो के जिला उपाध्यक्ष तेजपाल डागर, भजनलाल नैन, घासीराम भड़ाना, सन्तोष शर्मा, मुकेश कुमार, हाफिज खान, कंवर डालचंद सारन, सब्बीर खान, नजमुदीन सरपंच, दीपक सारण, देवेन्द्र बैरागी, प्रदीप, कुलदीप, सन्तराम, विनय धतरवाल, महादेव, आकाश खटाना, संजय, रवि, सीसर चौहान इत्यादि मौजूद थे।

 

Related posts

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में रूद्राक्षी निर्वाण हेडगर्ल बनी

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल की टीम रही इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी में प्रथम

Metro Plus

जीएस त्यागी बने एफएसआईए के प्रधान

Metro Plus