Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

उद्योगपति रोटेरियन नवदीप चावला के ऑफिस पहुंचे केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 जून: केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ० वीरेंद्र सिंह बुधवार को फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफ.आई.ए.) के पूर्व अध्यक्ष उद्योगपति रोटेरियन नवदीप चावला के ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने नवदीप चावला से अपनी इस मुलाकात के दौरान उपस्थित शहर के उद्योगपतियों को बीजेपी की 4 साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर वहां उद्योग जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले प्रमुख उद्योगपति के.सी.लखानी, आई.जे.कालिया आदि प्रबुद्वजन मौजूद थे।
नवदीप चावला से अपनी इस मुलाकात में श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने विकास के साथ-साथ देश के ट्रांसफॉर्मेशन का भी बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कह सकता हूं, आज जो बदलाव हो रहे हैं उनके परिणाम बेशक आज नजर न आएं लेकिन आने वाले सालों में देश में आमूल-चूल परिवर्तन होगा।
वहीं नवदीप चावला ने मैट्रो प्लस से मंत्री महोदय से हुई अपनी बातचीत के बाद कहा कि वे बीजेपी सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। वे चाहते हैं कि देश तेज रफ्तार से तरक्की करे। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी चर्चा की।
श्री चावला के अलावा उद्योगपति के.सी.लखानी, आई.जे.कालिया आदि ने भी श्री सिंह के साथ मोदी सरकार की नीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह के साथ उनके पारिवारिक मित्र चौधरी चांद सिंह भी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने तो संविधान को खत्म नहीं किया पर जनता ने कांग्रेस को देश से जरूर खत्म कर दिया: नायब सिंह सैनी

Metro Plus

रोटरी सेंट्रल के प्रधान के रूप में शपथ ली रोटेरियन जगदीश सहदेव ने

Metro Plus

वैष्णोदेवी मंदिर में हुई स्कंदमाता की पूजा, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप भी मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे

Metro Plus