Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

लूटपाट के मामले में लिप्त दो बदमाश प्रोडेक्शन वारंट पर

मैट्रो प्लस से राजीव पाराशर की रिपोर्ट
होडल, 13 जून: होडल-नूंह सड़क मार्ग स्थित गांव सोनहद के निकट बांके बिहारी ईंट भट्टा पर बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट के मामले में सीआईए पुलिस ने दो बदमाशों को यूपी व राजस्थान जेल से प्रोडक्शन वारंट कर लिया है। बदमाश गांव चानियाकी थाना जुरहैडा राजस्थान निवासी महमुद उर्फ भोला व उसका साथी गांव नीमका मेवात निवासी सरफू बताए गए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा, कारतूस, बैटरी व लूटी गई बाईक बरामद की है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को अदालत में पेेश कर जेल भेज दिया है। सीआईंए प्रभारी नानकचंद के अनुसार 17 सितंबर 2017 को गांव सोनहद के निकट बांके बिहारी भट्टा पर रात के समय लूटपाट की वारदात हुई थी जिसमें पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। बदमाश यहां एक महिला व एक कर्मचारी को घायल करके ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाईक, इंन्वेटर-बैटरी, महिला के जेबरात व हजारों रुपये की नगदी को लूटकर ले गए थे। ईंट भटटे पर हुई इस लूटपाट के मामले में दो बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दविश दी जा रही थी। सीआईए प्रभारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि भट्टे पर हुई लूटपाट के मामले में अलीगढ़ यूपी जेल में बंद गांव नीमका मेवात निवासी सरफू व भरतपुर राजस्थान की जेल में बंद गांव चांनियाकी निवासी महमुद उर्फ भोला भी सम्मलित हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने लूट की वारदात कबूल की। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट का सामान भी बरामद किया है।

Related posts

पीएम के स्टार्ट-अप इंडिया में पहुंची मानव रचना की स्टूडेंट

Metro Plus

चांदपुर सरपंच सूरजपाल उर्फ भूरा बने बाढ़ पीड़ितों के मसीहा, जान पर खेलकर किया रेस्क्यू

Metro Plus

आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए फ़रीदाबाद पुलिस की स्वेट कमांडो टीम तैयार।

Metro Plus