Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में फैकल्टी मेंबर्स और छात्रों ने योगाभ्यास किया। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले मोरारजी देसाई इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के इंस्ट्रक्टर श्रवण कुमार ने इस मौके पर अलग-अलग योग आसन करवाए और जीवन में योग का महत्व बताया।
इस मौके पर एसआरआईआईआरएस के वीसी डॉ० एनसी वाधवा ने कहा कि योगा सिर्फ योग दिवस पर नहीं बल्कि हर किसी को रोजाना करनी चाहिए। इससे शरीर फिट रहता है और दिमाग ठंडा रहता है। इस दौरान योगा ऑफ द डे ग्रुप ने योग दिवस पर खास प्रस्तुति दी जिसे देकर हर कोई अचंभित रह गया। इस दौरान एमआरआईआईआरएस के प्रो. वीसी डॉ० एमके सोनी, रसिज्सट्रार आरके अरोड़ा, डीन अकैडमिक्स नरेश ग्रोवर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



Related posts

सांगवान ने कहा, किसानों की समस्या का शीघ्र सकारात्मक हल निकाले सरकार।

Metro Plus

निगम पार्षद धनेश अदलखा ने महापौर पद की दावेदार सुमन बाला के सर्टिफिकेट को सही ठहराया

Metro Plus

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

Metro Plus