Metro Plus News
Sportsफरीदाबादहरियाणा

मस्त रहें-स्वस्थ रहें का फार्मूला अपनाते हुए फरीदाबाद प्रशासन ने शहरवासियों के साथ राहगीरी कार्यक्रम का किया आयोजन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जून: मस्त रहें-स्वस्थ रहें का फार्मूला अपनाते हुए फरीदाबाद प्रशासन ने शहरवासियों के साथ वीरवार को स्थानीय खेल परिसर व टाउन पार्क के बीचों-बीच सड़क पर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम मौज-मस्ती के लिए है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से तनाव दूर होता है और इस तरह मस्ती करने से हमारी चिंता भी दूर होती है व शारीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि इस भाग दौड़ भरी जिन्दगी में सुबह के समय जिस तरह योग करते हैं तो कभी-कभी इस तरह की मौज-मस्ती भी कर लेनी चाहिए, जिस कारण पूरा दिन स्फूर्ति का अहसास महसूस करते हैं।
उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने कहा कि आलस व सुस्ती हमें बीमार करते हैं। इसलिए ऐसी मौज-मस्ती हमें आलस से बचाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और जीवन में हर व्यक्ति को अनुशासन में रहना चाहिए।
राहगीरी कार्यक्रम में योगा, जिमनास्टिक, जुम्बा, हरियाणवीं डांस, गीत, मिमिकरी, गायन के अलावा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के अलावा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा। राहगीरी कार्यक्रम के आयोजन में एनआईटी के विधायक नगेन्द्र भड़ाना, मेयर सुमनबाला, अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया, नगराधीश बलीना, एसडीएम फरीदाबाद, सतबीर मान के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

विज्ञान भी अब तक रक्त का विकल्प नहीं खोज पाया है: ACP विनोद कुमार

Metro Plus

अग्रसमाज ने हमेशा सर्व समाज की सेवा की और संभालने का काम किया: लखन सिंगला।

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं को लेकर स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Metro Plus