Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

लघु सचिवालय भवन का होगा कायाकल्प, डीसी ने दिए निर्देश

उपायुक्त ने दिए लघु सचिवालय भवन व परिसर को फिनीशिंग-टच देने के निर्देश
सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 16 जनवरी: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय में स्थित सभी कार्यालयों का दौरा कर निर्देश दिए कि साफ-सफाई, स्वच्छता तथा रख-रखाव कार्य गम्भीरतापूर्ण करते हुए लघु सचिवालय भवन व परिसर को फिनीशिंग-टच दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त,नगराधीश तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों का दौरा कर साफ-सफाई तथा भवन के रखरखाव का निरीक्षण करते हुए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को व्यावहारिक रूप से क्रियान्वित करने की दिशा में अधिकारी वर्ग सर्वप्रथम अपने कार्यालयों में साफ-सफाई व स्वच्छता के दृष्टिगत परिवर्तन कर दिखलाएं। साफ-सफाई व स्वच्छता को अपनी कार्य प्रणाली का एक आवश्यक अंग बनाए।
लघु सचिवालय भवन के दौरे के दौरान उपायुक्त ने शौचालयों का विशेष रूप से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मरम्मत कार्य यथाशीघ्र करने के निर्देश दिए। दरवाजों-खिड़कियों की मरम्मत भी की जाए। सफेदी व पेंट इत्यादि किया जाए। लघु सचिवालय भवन में अग्निशमन प्रबन्धों को पुख्ता रखा जाए। लघु सचिवालय भवन की गैलरियों, कार्यालयों भवनों तथा परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए पर्याप्त लाईटें लगवाने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों के कक्षों व स्टाफ कक्षों पर नाम पट्टिकाओं के अतिरिक्त टेबलों पर भी नाम पट्टिकाएं लगवाई जाएं। लघु सचिवालय में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति दुरूस्त रहे।
उन्होंने कार्यालयों में निश्चित समयावधि पूर्ण कर चुके नकारा सामान को कण्डम करवा नीलाम करने के निर्देश दिए। अनुपयोगी रिकार्ड को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। भवन में छठी मंजिल पर सभाकक्ष को तैयार करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई,स्वच्छता तथा निरीक्षण के लिए उपायुक्त ने एक निरीक्षण समिति गठित करने के निर्देश दिए।DSC00585

DSC00588

Related posts

सत्ता में मदमस्त पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल को नहीं है लोगों के स्वास्थ्य की चिंता: विकास चौधरी

Metro Plus

उद्योगपतियों की मांग के अनुसार सरकार हरसंभव सहयोग करने को तैयार:गोयल

Metro Plus

रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी और विश्वकर्मा ग्रुप ने किया सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus