Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्वच्छता में ही वास करते हैं भगवान: अनीता भारद्वाज

पलवल के वार्ड 21 में जगह-जगह चलाया गया सफाई अभियान
नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत
पलवल, 17 जनवरी:
स्वच्छता में ही भगवान वास करते हैं नारे को लेकर स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ पलवल अभियान के तहत शनिवार को भाजपा नेता अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में पलवल के वार्ड-21 में जगह-जगह सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाई गई वहीं इस मौके पर सदस्यता अभियान चलाकर अनेक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा गया। इस अवसर पर श्रीमती भारद्वाज ने स्वयं अपने हाथों में झाडू लेकर जगह-जगह सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जबकि इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती सविता शर्मा एवं श्रीमती मूर्ति शर्मा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शशि प्रभा, अमिता शर्मा, मुन्नी ठाकुर आदि के अलावा अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यरूप से मौजूद रहकर इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान में भाजपा की महिलाओं द्वारा स्वयं हाथों में झाडू लगाने से प्रेरित हो अनेकों मौहल्लेवासी भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए तथा उन्होंने भी इस अभियान में उनका सहयोग किया।
इस मौके पर भाजपा नेत्री अनीता भारद्वाज ने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है। स्वच्छता आज की बड़ी जरूरत है। इसलिए हमें इस अभियान से जुड़कर इसे कामयाब बनाना चाहिए। आज गली-मोहल्लों में जहां भी कूड़ा-करकट दिखाई देता है उसे अपना कर्तव्य समझते हुए साफ करना चाहिए तथा अपने घर के आसपास सफाई रखनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था से मनुष्य स्वस्थ रहता है वहीं शहर की सुंदरता बढ़ती है इसलिए हमें न केवल स्वंय की स्वच्छता को बढ़ावा देना चाहिए बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
श्रीमती भारद्वाज ने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के सपने स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान को साकार किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पलवल शहर को भी साफ एवं सुन्दर बनाने में अपना सहयोग व योगदान दें। वहीं उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह धरती को पौधे रोपकर हरा-भरा करें तथा अपने आपको खुशहाल बनाए।

Related posts

मानव रचना में जानी मानी महिलाएं महिला सशक्तिकरण के लिए करेंगी प्रोत्साहित

Metro Plus

MCF के JC प्रशांत अटकान के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी, विवादास्पद अधिकारी अटकान पर गालीगलौच करने का आरोप।

Metro Plus

आतंकवाद के विरुद्ध संकल्प का दिन बना कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिवस

Metro Plus