Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्कूल-अस्पताल रैली की सफलता को लेकर केजरीवाल ने धर्मबीर भड़ाना की पीठ थपथपाई

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 फरवरी: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में 27 जनवरी को संपन्न हुई आम आदमी पार्टी की स्कूल-अस्पताल रैली की अपार सफलता को लेकर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और बुके देकर उनका स्वागत किया। भड़ाना ने अपनी टीम सहित मुख्यमंत्री आवास जाकर रैली की झलकियों की एक सुंदर तस्वीर भी केजरीवाल को भेंट की और फरीदाबाद में उनके पधारने पर आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफल आयोजन के लिए धर्मबीर भड़ाना की पीठ थपथपाई और उनको जमकर पार्टी के लिए काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने की बात की और कहा कि हरियाणा में भाजपा को केवल आम आदमी पार्टी ही पछाड़ सकती है। कांग्रेस चारों खाने चित्त हो गई है और लोगों को केवल आम आदमी पार्टी के रूप में ही एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में वो अपनी गतिविधियां तेज कर देंगे और हरियाणा में ताबड़ तोड़ रैलियां करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा के स्कूल और अस्पतालों की हालत देख लीजिए और दिल्ली के स्कूल-अस्पताल जाकर देख लीजिए। यहां आम आदमी पंखे चलाता है तो भी उसका उतना ही बिल आता है, जितना दिल्ली में एसी चलाने पर आता है। उन्होंने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां पर प्रत्येक व्यक्ति गरीब-अमीर नि: शुल्क अपना इलाज करा सकता है, दवाएं फ्री और टेस्ट फ्री। जब आम आदमी पार्टी 4 साल में इतनी सुविधाएं उपलब्ध कर सकती है, तो प्रदेश की सरकारें क्या करती रही अब तक।
इस अवसर पर धर्मबीर भड़ाना के साथ सुनील ग्रोवर, स० तेजवंत सिंह बिट्टू, श्रीचंद वोहरा, छवि चौधरी, सन्नी यादव, मनीष बसोया, विक्की खारी, राजूद्दीन, जब्बार खान एवं सोनू आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Fogaat School में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में A.D. Sr. Sec. School ने रनिंग ट्रॉफी पर कब्जा किया

Metro Plus

शहीद के परिजनों को सांत्वना देने बरनाला गांव पहुंची सीमा त्रिखा

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Metro Plus