Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

राजस्थान एसोसिएशन का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 15 को

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 जुलाई: राजस्थान एसोसिएशन रजि के द्वारा आगामी 15 जुलाई रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन राजस्थान भवन सैक्टर-10 फरीदाबाद में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण बजाज ने बताया कि शिविर प्रात:10 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित होगा जिसमें डॉक्टरो की टीम आए हुए मरीजो की नि:शुल्क हृदय रोग, पेट रोग, श्वांस रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री रोग, सामान्य रोग आदि की जांच करेंगे एवं उन्हें इन बीमारियों से बचने के उपाय भी बतायेंगे।
श्री बजाज ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है जिसमें मुख्य रूप से राजकुमार अग्रवाल महासचिव, मनोज रूंगटा कोषाध्यक्ष, मधुसूदन लाढा प्रोजेक्ट चेयरमैन का विशेष सहयोग रहा है।
श्री बजाज ने बताया कि इस शिविर में नि:शुल्क ईसीजी, ब्लड प्रैशर, ब्लड शूगर, पी.एफ.टी, हीमोग्लोबिन टेस्ट, आहार का परामर्श एवं जांच अनुभवी डॉक्टरो द्वारा की जायेगी।

Related posts

होमर्टन ग्रामर स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी और क्रिसमस कार्निवल में छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन।

Metro Plus

योगा वेलफेयर क्लब ने सैकड़ों लोगों को योग करवा मनाया 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न

Metro Plus

एफएमएस में हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ नव सत्र का शुभारम्भ

Metro Plus