Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने लगाई आर्ट एंड क्राफ्ट व साइंस एग्जीबीशन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 14 जुलाई: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने के उपरांत बच्चों के लिए एग्जीबीशन का आयोजन किया गया। एग्जीबीशन का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने किया। एग्जीबीशन में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों के द्वारा बनाए गए सुंदर आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रोजेक्ट एवं साइंस के प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। श्री यादव ने बच्चों के प्रोजेक्टस को देखा और बहुत सराहा।
इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए श्री यादव ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इतनी कम उम्र के बच्चों ने गर्मियों की छुट्टियों का सदपयोग किया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए इतने सुंदर और बेहतरीन मॉडल और प्रोजेक्ट बनाएं हैं। उन्होंने बच्चों को आने वाले सत्र में और मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का प्रोत्साहन दिया और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव, श्रीमती सुनीता यादव एवं स्कूल प्रिंसिपल ज्योति चौधरी के अतिरिक्त अन्य अध्यापक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

गड़बड़झाला: कौन है वो MCF कर्मचारी जो बिना पोस्ट के ही बना बैठा है इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर?

Metro Plus

महिलाओं के सम्मान में आमजन की भूमिका को किसी भी सूरत में नकारा नहीं जा सकता: सीमा त्रिखा

Metro Plus

SDM अपराजिता ने जिला बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Metro Plus