Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

ओपन जिम विवादों में: किसकी सनक के लिए बर्बाद हो रही है जनता की कमाई ?

सनक के लिए बर्बाद हो रहे निगम के पैसे या भ्रष्टाचार के लिए: सिंगला
युवा कांग्रेस फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष नितिन सिंगला ने निगमायुक्त से पूछा सवाल
जनता की गाढ़ी कमाई यूं ही लुटाने का लगाया आरोप
मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 19 जुलाई: जनता की गाढ़ी कमाई को यूं ही किसी की सनक के लिए बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। एक ओर निगम प्रशासन तंगहाली में चल रहा है तो दूसरी ओर यूं ही कहीं भी लाखों करोड़ों बहाए जा रहे हैं। इस बात की जांच होनी चाहिए। यह कहना है युवा कांग्रेस फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नितिन सिंगला का।
नितिन का कहना है कि नगर निगम की ओर से सेक्टर-7 में एक खाली पड़े प्लॉट में ओपन जिम का सामान डाल दिया गया। इस प्लॉट में बड़ी बड़ी झाडिय़ां उगी हुई हैं। वहीं दर्जनों गौधन यहां पर चरने के लिए पड़ा रहता है। लोगों को पूछताछ में पता चला कि यहां पर केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक के निर्देश पर ओपन जिम खोला जाना है और ठेकेदार द्वारा इसीलिए यहां पर सामान डाला गया है। लोगों का कहना है कि यहां पर ओपन जिम का कोई उपयोग नहीं कर सकेगा। स्थानीय लोगों ने यह बात युवा कांग्रेस के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन सिंगला को बता दी।
इस पर मौके पर पहुंचे नितिन सिंगला ने लोगों की चिंता को बाजिव पाया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के ठेकेदार ने जहां पर ओपन जिम लगाने के लिए सामान डाला है। वहां पर लाखों रुपये लग तो जाएंगे लेकिन लेकिन उनका जनता द्वारा उपयोग लगभग नामुमकिन ही होगा। सिंगला ने बताया कि मंत्री की सनक के लिए ठेकेदार और निगम प्रशासन जनता की गाढ़ी कमाई को कहीं भी लगाने पर आमादा हैं। ठेकेदार को तो काम चाहिए लेकिन मंत्री और अधिकारियों को इस बारे में सोचना चाहिए कि आखिरकार जनता को सहूलियत देनी है या यूं ही किसी को खुश करने के लिए निगम का पैसा बर्बाद कर देना है। सिंगला ने निगमायुक्त मोहम्मद शाईन से इस मामले की तुरंत जांच करवाने की मांग की। उन्होंने निगमायुक्त अपील की कि वह पता करें कि सनक के कारण जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है या इसमें कोई भ्रष्टाचार छिपा है।

 

Related posts

अक्षित दहिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा का युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा: सचिन ठाकुर

Metro Plus

जनसुविधाओं को लेकर कांग्रेसी करेंगे भाजपा के मंत्रियों का घेराव

Metro Plus

गरीब और असहाय लोगों के लिए फाईट फॉर जस्टिस न्याय की लड़ाई लड़ेगा : राजेश खटाना

Metro Plus