Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के छात्रों द्वारा एलोक्यूश्न प्रतियोगिता में शानदार प्रर्दशन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 जुलाई: सैक्टर-31 स्थित एफएमएस स्कूल के कार्तिक तक्यार ने सैक्टर-43 स्थित अरावली इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित इंटर-स्कूल लोक्यूशन कॉम्पटिशन वड्र्स ऑफ वर्थ-द्वितीय में वरिष्ठ श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता।
इस मौके पर स्कूल के निदेशक उमंग मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 5 स्तरों में विभाजित हुई और फरीदाबाद के सभी प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों ने इसमें भाग लिया। एफएमएस केछात्रों को उनकी प्रवाहपूर्ण भाषा और आत्मविश्वास के लिए न्यायाधीशों द्वारा अत्यधिक सराहा गया। एफएमएसियन कार्तिक तक्यार ने राहुल बोस के आई हैव ड्रीम नामक भाषण को दोहराया। एफएमएस के निदेशक प्रिंसिपल उमंग मलिक ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे भविष्य के लिए प्रतिस्पर्धी दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

फौगाट स्कूल में 17 सितंबर को भाषण प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

Metro Plus

रोटरी क्लब अमेटी का इंस्टॉलेंशन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

Metro Plus

ठेकों की बढ़ती संख्या के चलते शहर में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus