Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने मनाया नीला दिवस

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 जुलाई: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में नीला दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। सभी बच्चे नीले रंग की पोषाक व छातों में सुसज्जित थे। विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने वर्षा ऋतु पर विशेष सभा आयोजित की।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बारिश का मौसम हो और बच्चे इन्ज्वॉय न करें, ऐसे कभी हुआ है भला। बच्चे तो बारिश के इंतजार में रहते हैं। फरीदाबाद मॉडल स्कूल केकिड्स ने अपने निराले अंदाज में आकर्षक धुनों पर गीत, नृत्य से मानसून डे मनाया। रंग-बिरंगे छाते लेकर निकले बच्चों ने अपनी प्यारी बरखारानी के स्वागत में बारिश आई छम, छम, ऊपर छाता नीचे हम गीत गाया और डांस किया। बच्चों ने नीलें रंग के कागज की नाव बनाई व वर्षा ऋतु पर बच्चों ने विभिन्न कविताएं सुनाई। इनके विताओ के द्वारा बच्चों ने बताया की बारिश का मौसम धरती पर रहने वाले हर जीव के लिए गर्मी से राहत लेकर आता है। यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महोत्सव है।
इस मौके पर स्कूल के निदेशक उमंग मलिक ने बताया कि बारिश का सीजन मानसून धरती के श्रृंगार का समय है और अपनी धरती को हरियाली का आवरण पहनाएं। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर धरती को सजाएं और प्रकृति के सौंदर्य का आनंद उठाएं। आओ हरियाली से अपने पर्यावरण की सुरक्षा करें। सभी नन्हे-मुन्हे बच्चों व अध्यापको ने बड़े उत्साह से मॉनसून का आनन्द लेते हुए नीला दिवस मनाया।

Related posts

कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी है जनता: लखन सिंगला

Metro Plus

सेहत ही खो देंगे तो सब कुछ ही छिन जाएगा: मल्होत्रा

Metro Plus

Principal Secretary, Tourism Dr. Sumita Misra releasing the poster of 24th Mango Mela to be organized at Pinjore Gardens

Metro Plus