Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बाल सुधार गृह 20 अगस्त से 4 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा नया : अतुल कुमार

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 अगस्त: हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल व अवीनीश झिंगन ने फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता, फरीदाबाद के उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी, मेंबर सचिव हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के पुबिरा जिंदिया, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोना सिंह, सीजेएम डॉ० अशोक, सीजेएम सुनील दीवान मुख्यरूप से उपस्थित थे।
इस निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल ने उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी को कहां की बाल सुधार गृह में कई कमियां हैं जैसे कि बाल सुधार गृह में खाना बनाने की जगह बहुत छोटी है। इसमें बाल कैदियों के लिए रहने के लिए जगह बहुत छोटी होने के कारण इसमें लाइटें व पंखे को दुरस्त करवाया जाए। उन्होंने कहा कि बाल सुधार गृह की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि बाल सुधार गृह में हम बच्चों को सुधरने का अवसर देते हैं। इस पर उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाल सुधार गृह को आगामी 20 अगस्त से 4 एकड़ जमीन में नया बनाया जा रहा है जोकि आगामी डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। उपायुक्त ने पी डब्ल्यू डी के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे बाल सुधार गृह में लाइटें, पंखे, सफेदी करवा कर उसके साथ ही खाने बनाने वाले किचन को अच्छे ढंग से बनाकर तैयार करें।
इस अवसर पर उनके साथ फरीदाबाद के एस.डी.एम. सतवीर मान, डीसीपी सेंट्रल विक्रम कपूर, एसीपी राधेश्याम के अलावा पी.डब्ल्यू.डी. के एक्शन राहुल मुख्यरूप से उपस्थित थे।
इस निरीक्षण में रेनू कौशिक, पूनम यादव, सुशिल यादव, दिनेश यादव, ओम प्रकाश, सुनिल, प्रेम सिंह, नरेंद्र कुमार, संजय आदि बाल सुधार गृह का स्टॉफ उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा सरकार के खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पाली क्रेशर जोन का औचक निरीक्षण किया!

Metro Plus

जीएसटी माना जा रहा है देश का सबसे बड़ा टैक्स रिफोर्म सिस्टम: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ खुश रखा जाए: रविंद्र डुडेजा

Metro Plus