Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 अगस्त: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम पेश किए। स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा की।
स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने बताया कि इस मौके पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ग्रुप सोंग ए मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा  स्वतंत्रता कैसे प्राप्त हुई? विषय पर स्पीच भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर कक्षा 3 और 4 के बच्चों ने वंदे मातरम् का सुंदर प्रस्तुतिकरण करते हुए सबका मन मोह लिया। इसके अलावा टाइनी टोटस ने  फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गाने पर शानदार डांस किया।
स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त की तिथि को मनाया जाता है। 15 अगस्त, 1947 के दिन भारत ने अंग्रेजी उपनिवेश की जकडऩों को तोड़कर स्वतंत्रता का नवप्रभात देखा था। यह स्वर्णिम दिन लगभग 125 वर्षों तक चले अनवरत संघर्ष और लाखों वीर महापुरुषों के बलिदान के बाद आया। इसलिए हमें स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए और अपना सर्वस्व लगाकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए। स्वतंत्र भारत आज दुनिया के विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा होने के लिए लालायित दिखाई दे रहा है, हमें इसे विश्वगुरू बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए। छात्रों को टीचरों ने स्वतंत्रता के इतिहास के बारे में बताया।
स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम करने से छात्रों में देश प्रेम की भावना उत्पन्न होती है।

Related posts

YMCA विश्वविद्यालय को रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

Metro Plus

युवा कांग्रेसी नेता को महंगा पड़ा आरटीआई लगाना

Metro Plus

Savitri Polytechnic में डांडिया उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया

Metro Plus