Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड के जयदीप कत्याल बने 2018-19 के प्रधान

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 अगस्त: लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड की 42वां इंस्टालेंशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें डिस्ट्रीक गर्वनर लायन तेजपाल सिंह खिल्लन ने लायन जयदीप कत्याल, प्रधान, लायन सुरेश मदान, सचिव, लायन राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष व अन्य सदस्यों को बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर मंच-संचालन लायन आर.के. चिलाना द्वारा बेहतर तरीके से किया गया। इस अवसर पर लायन बी.एम. शर्मा पूर्व डिस्ट्रीक गर्वनर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर लायन जे.एल. महेश्वरी, पीएमसीसी, लायन वी.एस. कुकरेजा, पीडीजी, लायन एम.एल. अरोड़ा व लायन नर्गिस गुप्ता, वीडीजी ने नवनियुक्त टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधन जयदीप कत्याल ने प्रधान पद की शपथ लेने के उपरांत सभी सदस्यों का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह क्लब को आगे पहुंचाने में सभी सदस्यों का सहयोग लेंगे एवं समय-समय पर विभिन्न तरह की सामाजिक व समाजसेवा के कार्यो में बढ-़चढ़ कर हिस्सा लेते रहेंगे। उन्होंने क्लब के 5 परमानेंट प्रोजेक्टो की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब द्वारा विजन सेन्टर, स्कीन सेन्टर, फिजियोथेरपी सेन्टर, डेंटल सेन्टर, सिलाई कढ़ाई सेन्टर द्वारा जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं व महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है जिसे ओर बेहतर किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में संजय कत्याल व कत्याल परिवार ने नवनियुक्त प्रधान जयदीप कत्याल व रचना कत्याल को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य लायन संजीव दत्ता, लायन डा. कूलभूषण शर्मा, लायन आई.एस.कटारिया, लायन एस.के. गोयल, लायन मुकेश अरोड़ा, लायन अशोक अरोड़ा, लायन वाई.पी. बाठला, लायन प्रवीन गर्ग, लायन अजय बंसल, रवि शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर लायन श्याम प्रकाश चेयरमैन, लायन यशपाल गांधी को-चेयरमैन ने आए हुए सभी सदस्यों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर लायंन क्लब के डॉक्टरो की टीम एवं उनके सहयोगियों को भी डिस्ट्रीक गर्वनर द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्य्रकम में अन्य क्लब के सदस्यों में लायन संदीप कुमार, लायन प्रदीप सिघल, लायन अनुपमा दिवान, लायन बी.एस. सोढी, लायन एम.एस. रावत, लायन अरूणा मेहता, दीपक गुलाटी, सतीश परनामी, आर.के. गोयल, विष्णु गोयल, प्रो० सतीश आहूजा, आर.पी.हंस, अनिल मेहता, आर के बंसल, आर.के. जग्गी, डॉ० डी.के. चुघ, जे.पी. गुप्ता, आर.पी. ओझा, योगेश गुप्ता, अनुराग गर्ग, अनिल मेहता सहित सैकडो लायन व लायन लेडीज ने हिस्सा लेकर इस कार्य्रकम को खूबसूरत बनाया।

Related posts

महिलाओं को गुमराह कर उनके गहने उतरवाने वाले नकली पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच ने दबोचे।

Metro Plus

समग्र जैन समाज ने भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया

Metro Plus

रेल मंत्री रहते लालू प्रसाद यादव पर धांधली का आरोप

Metro Plus