Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

एडी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रोटेरीयन एसपी सिंह ने किया ध्वजारोहण
सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 27 जनवरी:
एडी पब्लिक स्कूल डबुआ कालोनी में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के प्रधान एसपी सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी सुरेश चंद्रा मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण किया। स्कूल के पिं्रसीपल सुभाष श्योरायण ने आए हुए अतिथियों को बुके व शॉल भेंट देकर स्वागत किया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए सुभाष श्योरायण ने कहा कि आज के युवा वर्ग को एक सच्चा, संस्कारयुक्त नागरिक बनने की जरूरत है तभी वह अपने संविधान का, कानून का और नारी का सम्मान कर सकते है। उन्होंने शिक्षकों के साथ ही सभी छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए छात्रों का जोश देखने लायक था, इस मौके पर छात्रों ने ‘फ्लोरस डांसÓ करके सबकी प्रशंसा हासिल की वहीं दूसरी तरफ ‘लो आज सुनो अपने शहीदों की कहानीÓ देश भक्ति गीत ने शमां बांध दिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने छात्रों को शैक्षणिक पुरस्कार दिया और इसके साथ ही स्कूल के अनुभवी शिक्षकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में स्कूल की उप-प्रिंसीपल मधु शर्मा ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

रैडक्रास सचिव डीआर शर्मा को दी शहर के लोगों ने भावभीनी विदाई

Metro Plus

अब फरीदाबाद के लोगों को भविष्य में कभी पीने के पानी के लिए नहीं तरसना पड़ेगा! जाने क्यों?

Metro Plus

पत्रकारों के खिलाफ अपराधिक षडयंत्र रचने वाले विधायक व भाजपा नेताओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाए: बिजेंद्र बंसल

Metro Plus