Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शिवाजी स्कूल की छात्रा भावना कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा के लिए चयनित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 अगस्त: एक बार फिर से शिवाजी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल पर्वतीय कालोनी की छात्रा भावना ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस बार जिला विद्यालय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शिवाजी स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा भावना सुपुत्री सतपाल सिंह अंडर-14 में स्वर्ण जीतकर हरियाणा के विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता लिए चयनित हुई है। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समयपुर में आयोजित हुई थी। इससे पहले शिवाजी स्कूल की ही छात्रा तनीषा ने वीरवार को ताईक्वांडो (गल्र्स) 2018-19 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था और उसका भी ताईक्वांडो में हरियाणा प्रदेश की तरफ से खेलने के लिए भी चयन हुआ था।
अपने स्कूल की छात्राओं द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिवाजी स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार पुंडीर एवं उप-प्रबंधक मानवेन्द्र सिंह ने विद्यालय के बच्चों एवं भावना के माता-पिता को मुबारकबाद देते हुए दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

Brothers दा Dhaba में आकर लीजिए रंग-बिरंगी फिल्मी दुनिया का आनंद एक नए अंदाज में

Metro Plus

अब आप आस-पास अवैध रूप से चल रही मीट शॉप की कर सकते है शिकायत, निगम करेगा सील!

Metro Plus

गुरुनानक देव हॉस्पिटल में 10 दिन का बिल साढ़े सात लाख, हवा में उड़ गए सरकारी आदेश?

Metro Plus