Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पीएम नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में करेंगे नए आयुर्वेद केंद्र का उद्घद्याटन

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 अप्रैल: 17 से 20 अप्रैल के बीच होगा दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते ब्रिटेन के दौरे पर होंगे। पीएम मोदी ब्रिटेन के अपने दौरे के दौरान प्रिंस चाल्र्स के साथ मिलकर नए आयुर्वेद केंद्र का उद्घद्याटन करेंगे। नरेंद्र मोदी 17 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच एक द्विपक्षीय दौरे के लिए ब्रिटेन का दौरा करेंगे। और राष्ट्रमंडल देशों के शासन प्रमुखों की बैठक में भी शामिल होंगे। भारत ब्रिटेन द्विपक्षीय दौरे की जानकारी रखने वाले करीबी सूत्रों के मुताबिक योग और आयुर्वेद पर प्रमाण आधारित शोध के समन्वय के लिए लंदन में नए नेटवर्क के लॉन्च के मौके पर नए केंद्र की पट्टिका का अनावरण किया जाएगा केंद्र खोले जाने का विचार नवंबर 2017 में वेल्स के राजकुमार के भारत दौरे के दौरान प्रस्तुत किया गया था।

Related posts

चंडीगढ़ में सरकारी कोठियों में रहने वाले विधायक व मंत्री लोगों को देखकर कर लेते हैं अपनी आंखें बंद

Metro Plus

वैष्णोदेवी मंदिर में उत्साह पूर्वक किया गया नए साल का स्वागत

Metro Plus

ग्राहक बढ़ाने के लिए पुलिस की छवि धूमिल करने वाले अवैध हुक्का बार संचालक को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार!

Metro Plus