Metro Plus News
फरीदाबाद

साईधाम गवर्निंग बोर्ड के चेयरमैन बने डा. मोतीलाल गुप्ता

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 31 अगस्त: तिगांव रोड़ स्थित साईधाम में फाउंडर चेयरमैन डा. मोतीलाल गुप्ता के नेतृत्व में वर्ष 2018-19 के लिए गवर्निंग बोर्ड का गठन किया गया। इस गवर्निंग बोर्ड के चेयरमैन डा. मोतीलाल गुप्ता ही रहेंगे। इनके अलावा वाइस चेयरमैन संदीप गुप्ता, आर.पी. गुप्ता एफसीए व पी.के. गुप्ता एफसीए होंगे जबकि रोहित रुंगटा को महासचिव बनाया गया।
उपरोक्त के अलावा मनीष अग्रवाल को संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष देवेश गुप्ता को एवं अजय चोपड़ा, राहुल अवस्थी, श्रीमती नीरा गोयल, एस.के. गुप्ता, डी.वी. मित्तल, अमित अग्रवाल, मनोहर पुनयानी, आर.डी. शर्मा, विकास मल्होत्रा को कार्यकारी सदस्य एवं प्रिंसीपल बीनू शर्मा एवं मैनेजर के.ए. पिल्ले को आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
चेयरमैन डा. मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि 3 सितम्बर को साईधाम में ‘ज्ञान पुरस्कार समारोहÓ का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर के अलग-अलग विश्वविद्यालयों के 9 प्रतिष्ठित अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।
इस ज्ञान पुरस्कार समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि एवं भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर अध्यापकों को सम्मानित करेंगे।

Related posts

जिले को स्मोक फ्री बनाने के लिए डॉ. अहलावत ने अधिकारियों से मीटिंग में क्या कहा? देखें!

Metro Plus

कुश्ती खेल भारतीय संस्कृति से जुड़ा अह्म खेल है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल में बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई

Metro Plus