Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

महिला कांग्रेस प्रवक्ता सीमा जैन ने जैन मुनि तरुण सागर जी के निधन पर शोक प्रकट किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 1 सितम्बर: बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट की प्रबल दावेदार एवं हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता सीमा जैन ने प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
सीमा जैन ने जैन मुनि तरुण सागर जी के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव/संस्मरण मैट्रो प्लस से सांझा करते हुए बताया कि फरीदाबाद में उनके वर्षा ऋतु चतुर्मास के दौरान जब मंै उनसे पहली बार मिली तो मुझे देखते ही उन्होंने तुरंत पहचान लिया। वे बोले कि तुम तो कांग्रेस पार्टी से हो, मैने अखबार में तुम्हारी फोटो देखी है। सीमा का कहना था कि ऐसी अद्भुत स्मरण शक्ति और विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे तरुण सागर जी महाराज। उनका जाना न केवल धर्म की क्षति है बल्कि ऐसी राष्ट्रीय क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। ऐसे महान संत को मेरा कोटि-कोटि नमन:।

प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर जी का निधन, अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे

Related posts

मूलचंद की चेतावनी, निजी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन होगा कैंसिल यदि नहीं की रेट लिस्ट चस्पा?

Metro Plus

पंचायती चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के चलते पुलिस फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च।

Metro Plus

Manav Rachna में अभिनेता यशपाल शर्मा ने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म दादा लखमी का प्रचार किया

Metro Plus