Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

सुमिता मिश्रा तथा अंकुर गुप्ता उच्चतर प्रशासनिक ग्रेड में पदोन्नत

नवीन गुप्ता
चंडीगढ़, 27 जनवरी:
मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रीमती सुमिता मिश्रा तथा उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक अंकुर गुप्ता सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को हरियाणा सरकार ने उच्चतर प्रशासनिक ग्रेड में पदोन्नत किया है। 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन चारों अधिकारियों को पहली जनवरी 2015 से 67,000-79,000 रुपये के उच्चतर प्रशासनिक ग्रेड में पदोन्नत किया है। पदोन्नत किये गए अधिकारियों में सुधीर राजपाल, श्रीमती सुमिता मिश्रा, अंकुर गुप्ता और अनुराग रस्तोगी शामिल हैं। पदोन्नति उपरान्त ये आईएएस अधिकारी आगामी आदेशों तक अपने वर्तमान नियुक्ति स्थल पर ही कार्य करते रहेंगे।

Related posts

बाजार व ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे करने वाले हो जाए सावधान! जानें क्यों?

Metro Plus

रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा SRS इंटरनेशनल स्कूल में लगाए रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित।

Metro Plus

Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing the senior officers of various departments

Metro Plus