Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मेट्रो स्टेशन बल्लभगढ़ का नाम राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन रखने के लिए युवाओं का सांकेतिक धरना शुरू

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 4 सितम्बर: शहरवासी पिछले दो साल से बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन रखने के लिए धरने प्रदर्शन और ज्ञापन दे रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। जहां जिला परिषद ने मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में प्रस्ताव पास करके भेजा हैं वहीं वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी मुख्यमंत्री को इस बारे में अनुरोध पत्र लिखा है। शहरवासी स्थानीय विधायक सहित सभी स्थानीय नेताओं को इस संबंध में ज्ञापन दे चुके हैं। उसके बावजूद भी मेट्रो का नाम बल्लभगढ मेट्रो स्टेशन लिख दिया गया हैं। इससे शहरवासियों में काफी रोष हैं।
बल्लभगढ के समाजसेवी युवाओं ने राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन की बजाए बल्लभगढ मेट्रो स्टेशन लिखने पर अपना आक्रोश प्रकट कर विरोध मार्च निकालते हुए एसडीएम बल्लभगढ़ को भी ज्ञापन दिया हैं तथा मेट्रो स्टेशन बल्लभगढ़ पर सांकेतिक धरना शुरू किया हैं।
इन युवाओं ने कहा हैं कि यदि मैट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह के नाम न रखा गया तो यह सांकेतिक धरना अनशन से एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले लेगा ।

Related posts

प्रोत्साहन ट्रस्ट ने शहर से बाहर निकल खादर के गांवों में विधवाओं को बांटे कंबल

Metro Plus

75 वर्षीय हार्ट फेलियर बुजुर्ग को SSB अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

Metro Plus

कौन है मनीष उर्फ कन्हैया जिसको पटाखे बेचते NIT पुलिस ने किया गिरफ्तार?

Metro Plus