Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने जारी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की विवरणिका

इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 26 व 27 दिसम्बर को
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 2 दिसम्बर (महेश गुप्ता): वाईएमसीए विज्ञान ऐवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने ‘इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन में अनुसंधान के माध्यम से सतत् विकास विषय पर आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की विवरणिका का विमोचन किया। कॉन्फ्रेंस का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में 26 एवं 27 दिसम्बर को किया जायेगा, जिसे हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष उत्सव के रूप में आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ० एस के शर्मा, संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष, प्रबंधन अध्ययन विभाग डॉ० अरविंद गुप्ता, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग डॉ० मुनीश वशिष्ठ, आयोजन सचिव डॉ० प्रदीप कुमार तथा डॉ० सोनिया बंसल भी उपस्थित थीं।
प्रो० दिनेश कुमार ने बताया कि विवरणिका में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस से संबंधित अहम जानकारियां दी गई है और कॉन्फ्रेंस की विषय-वस्तु को प्रस्तुत करती है। कॉन्फ्रेंस देशभर से वैज्ञानिकों एवं तकनीकीविदें के हिस्सा लेने का अनुमान है। यह कॉन्फ्रेंस देशभर के विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थानों के वैज्ञानिकों, विद्वानों, इंजीनियरों और विद्यार्थियों को संबंधित विषय पर विचार एवं अनुसंधान पेपर्स रखने तथा विभिन्न गतिविधियों एवं नई खोजों से जुड़ी जानकारियां साझी करने के लिए मंच प्रदान करेगा।
कॉन्फ्रेंस के विषय पर प्रकाश डालते हुए डॉ० अरविंद गुप्ता ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विश्वविद्यालय का उद्देश्य इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन के क्षेत्र में नवीनतम सोच एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सतत विकास, व्यापार एवं उद्यमशीलता के क्षेत्र में सतत विकास, वित्त, विपणन तथा मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उभते मुद्दों, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सतत विकास के अवसर, मुद्दों और चुनौतियों, कम्प्यूटर विज्ञान तथा सूचना प्रौद्योगिकी में डिजिटलाइजेशन, विज्ञान तथा मीडिया की सतत विकास की भूमिका जैसे अन्य संबंध विषयों पर चर्चा होगी।

Related posts

मतदाता सूचियों का विशेष पुर्नरीक्षण कार्यक्रम 15 नवंबर से शुरू होगा: यशपाल

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से श्री शिरडी साई धाम के लिए बस हुई रवाना

Metro Plus

खट्टर सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना: कृष्ण अत्री

Metro Plus