Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक सीमा त्रिखा के कार्यालय में आज से शुरू होगा विकलांगों के लिए तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 27 जनवरी:
शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग देने के लिए हरियाणा सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा का कहना है कि सरकार हर पीडि़त व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इसके लिए सभी विकलांगो को हरसम्भव सहायता दी जा रही है। आगामी एक फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सभी विकलांगों को कृत्रिम अंग, ट्राई साईकिलें तथा अन्य उपयोगी साधन प्रदान करेंगे।
विकलांग व्यक्तियों को यह सुविधा मिल सके इसके लिए विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने सैक्टर 21बी स्थित अपने कार्यालय पर तीनदिवसीय पंजीकरण शिविर लगाने की घोषणा की है। श्रीमती सीमा त्रिखा ने बताया कि 28 से 30 जनवरी तक उनके कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जाएगा जहां रैडक्रास की टीम विकलांगो का पंजीकरण करेगी। इस शिविर में विकलांगो के सर्टिफिकेट भी मौके पर बनाये जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की टीम भी शिविर में उपस्थित रहेंगी। श्रीमती त्रिखा ने कहा कि उनका प्रयास है कि विकलांग व्यक्तियों को इधर-उधर भटकना न पड़े, इसीलिए उनके सर्टिफिकेट शिविर में ही मौके पर बनाएं जाएंगे।
विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा का कहना है कि उनका प्रयास है कि कोई भी ऐसा विकलांग न रहे, जिसे इस योजना का लाभ न मिल सके। इस लाभ से कोई भी वंचित नहीं रहना चाहिए। पहली बार इस प्रकार का शिविर लगाया जा रहा है तथा विकलांगों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में नेत्रहीनों का पंजीकरण भी किया जायेगा।

Related posts

BK पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया Food Fest

Metro Plus

मदन पुजारा कृष्णपाल गुर्जर के जन्मदिवस पर गरीबों, मजदूर व जरूरमंदो को फल व कपड़े वितरित करेंगे

Metro Plus

बेरोजगारों के लिए सुनहरी मौका, युवकों-युवतियों को दी जा रही है नि:शुल्क कोचिंग: SDM अपराजिता।

Metro Plus