Metro Plus News
फरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 31 जनवरी:
फरीदाबाद मॉडल स्कूल सैक्टर-31 में वार्षिक प्रदर्शनी-2015 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएन के अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन एचएस मलिक भी सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने बच्चों को शानदार मॉडल बनाने के लिए बधाई दी। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान व आर्ट एंड क्राफ्ट आदि विषयों में शानदार मॉडल व प्रोजेक्ट्स जैसे सोलर एनर्जी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, गणित की आकृतियां, एनर्जी कंजरवेशन, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान आदि बनाए व अभिभावकों व अतिथियों को अपनी कलाकारी, विभिन्न विषयों में अपने ज्ञान व उनके उचित प्रयोग का प्रदर्शन दिया। फरीदाबाद मॉडल स्कूल के डायरेक्टर उमंग मलिक व प्रधानाचार्या शशि बाला ने बच्चों की प्रशंसा की व उन्हें इसी तरह और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

बी.के. पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों ने फिर से अपना परचम लहराया

Metro Plus

रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल टॉउन तथा विद्यासागर इंटरनेशनल ने सरकारी स्कूल को डोनेट किया वॉटर कूलर, नन्ही बालिका से फीता कटवाया

Metro Plus

रयान स्कूल के छात्र प्रद्युम्न मामले में पत्रकारों पर लाठीचार्ज करने पर फोटो जर्नलिस्ट सुभाष शर्मा ने निंदा व्यक्त की

Metro Plus