Metro Plus News
फरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 31 जनवरी:
फरीदाबाद मॉडल स्कूल सैक्टर-31 में वार्षिक प्रदर्शनी-2015 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएन के अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन एचएस मलिक भी सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने बच्चों को शानदार मॉडल बनाने के लिए बधाई दी। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान व आर्ट एंड क्राफ्ट आदि विषयों में शानदार मॉडल व प्रोजेक्ट्स जैसे सोलर एनर्जी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, गणित की आकृतियां, एनर्जी कंजरवेशन, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान आदि बनाए व अभिभावकों व अतिथियों को अपनी कलाकारी, विभिन्न विषयों में अपने ज्ञान व उनके उचित प्रयोग का प्रदर्शन दिया। फरीदाबाद मॉडल स्कूल के डायरेक्टर उमंग मलिक व प्रधानाचार्या शशि बाला ने बच्चों की प्रशंसा की व उन्हें इसी तरह और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

जानिए कौन है वो उद्योगपति जिसकी कोठी की दीवारों में से मिली तीन करोड़ की नगदी?

Metro Plus

डीजीएनडी विनय भाटिया ने किया रोटरी संस्कार द्वारा बनवाए गए वाशिंग स्टेशन और शौचालयों का उदघाटन

Metro Plus

Palwal Donors Club ने रक्तदान शिविर लगाकर गलबान घाटी के अमर शहिदों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus