Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एफएमएस में बच्चों को गुड टच एंड बेड टच के बारे में बताया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 सितम्बर: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श पर प्री-प्राइमरी छात्रों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में छात्रों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बीच अंतर के बारे में बताया गया। बच्चों को बताया गया कि उन्हें अजनबी से बात नहीं करनी चाहिए और यदि अजनबी उन्हें कोई भी खाने की वस्तु देता है तो उन्हें इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए।
बच्चो को वीडियो की मदद से अच्छे व बुरे स्पर्श की अवधारणा को समझते हुए और हॉगिंग, पुशिंग और पैटिंग जैसे प्रदर्शन दिखाए गए। बच्चों को सिखाया गया कि नो का मतलब है नो। बच्चे को बताया गया कि किसी भी सूरत में वे बॉडी पॉट्र्स को टच करने के लिए नो ही कहेंगे। अगर इसके बावजूद भी बच्चे के साथ ऐसा हो, तो वे डरे नहीं और मदद के लिए चिल्लाएं। उन्हें बताया गया कि उनकी एक आवाज पर कितने लोग उनकी मदद के लिए पहुंच जाएंगे।

Related posts

NSUI के अध्यक्ष सन्नी बादल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

विकलांग भी हमारे समाज का अभिन्न अंग है: दीपक यादव

Metro Plus

कार्यक्षेत्र में आचार व मूल्यों का होना है जरूरी: एसएन सेतिया

Metro Plus