Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीति

बाटा मार्किट तोड़फोड़ प्रकरण में दीनदयाल गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 सितबर: नगर निगम द्वारा की गई तोड़फोड़ का विरोध करने और सरकारी अधिकारियों से उलझने व उनके आदेशों को ना मानने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने बाटा रेहड़ी पटरी मार्किट के प्रधान दीनदयाल गौतम सहित कई लोगों के खिलाफ IPC की धारा 45, 46, 186, 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ध्यान रहे कि नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने नीलम-बाटा रोड की बाटा टूल मार्किट/कबाड़ी मार्किट में मंगलवार 24 सितंबर को तोड़फोड़ की थी जिसका दीनदयाल गौतम ने अपने साथियों सहित विरोध किया था जिसके चलते पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतवाली SHO भारत भूषण ने मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है। समाचार लिखे जाने तक दीनदयाल गौतम की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

Related posts

शकूरबस्‍ती झुग्‍गी मामला: राहुल ने AAP के विरोध पर उठाए सवाल तो केजरीवाल ने उन्‍हें कहा ‘बच्‍चा’

Metro Plus

भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा के मिलन फार्म पर बिजली चोरी पकड़ी

Metro Plus

राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

Metro Plus