Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फौगाट स्कूल में ट्रैफिक ताऊ ने बताए यातायात संबधी नियम

सोनिया शर्मा/जस्प्रीत कौर
बल्लबगढ़, 6 फरवरी:
फौगाट पब्लिक स्कूल, राजीव कालोनी के प्रांगण में ट्रैफिक ताऊ बने एएसआई वीरेन्द्र सिंह बल्हारा ने स्कूली विद्यार्थियों को ट्रैफिक सिग्नल जैबरा क्रॉसिंग, हेलमेट पहनना अनिवार्य, कार में सीट बैल्ट का प्रयोग, मोटरसाइकिल स्टंट न करने, शराब पीकर नशे की हालात में वाहन न चलाने अनाधिकृत हॉर्न या साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने जैसे हरकतों से बाज आने जैसी विभिन्न जरूरी हिदायतें दी। ट्रैफिक ताऊ ने उन्हें ट्रैफिक संबधी जानकारी या शिकायत के लिए ट्रैफिक व्हाट्स-अप का नम्बर भी बताया। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा हेतु मनचलों व छेड़छाड़ करने वालों की जानकारी व शिकायत करने के लिए व्हाट्स-अप नम्बर 9953261091 बताया।
ट्रैफिक ताऊ ने बताया कि स्कूल से घर जाते या घर से स्कूल आते समय लड़कियां रास्ते में अगर कोई दिक्कत या परेशानी महसूस करती हैं तो स्कूल प्रधानाचार्या को बताएं या अपने अभिभवाकों के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। राह चलती लड़कियों से अश्लील फब्तियां कसना, तंग करने की नीयत से फोन करना, मोटरसाइकिल से पीछा करना, राह तकना आदि घटनाओं को समाप्त करने की नीयत से संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा के दिशा निर्देश में ये व्हाहट्स-एप नम्बर जारी किए गए हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा ने जिला फरीदाबाद में इसके लिए तीन पुलिस ताऊ बनाए हैं जो जनता को जागरूक करके अपराध पर नियंत्रण करने का काम कर रहे हैं।
आज के इस कार्यक्रम के लिए फौगाट स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया तथा ट्रैफिक ताऊ की कार्यशैली की प्रशंसा की। इस मौके पर स्कूल उप-प्रधानाचार्या सुमन रानी, दीपचन्द्र, सुनील, बालकृष्ण, नरेश, उमेश, कुणाल, माया आदि मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद के लोग स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाएं: CEO शिखा

Metro Plus

मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद ने सेमिनार का आयोजन कर उद्यमियों को ग्राहक कंपनियों की भुगतान प्रवृति

Metro Plus

सरल और सौम्य स्वभाव के धनी अजय नौनिहाल की रस्म पगड़ी/उठाला/चौथा आज मंगलवार, 27 जून को।

Metro Plus