Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विपुल गोयल ने बांटी मिठाई

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 17 सितंबर (जस्प्रीत कौर): कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सैक्टर-17 स्थित वासु पब्लिक स्कूल में बच्चों को किताबें, फल और मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया और माननीय नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। आज युवा महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में प्रभावी योजनाओं की शुरूआत की गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है । इस अवसर पर विपुल गोयल ने उपस्थित लोगों और विशेषकर युवा शक्ति से नरेंद्र मोदी के देश को विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान दिलाने के सपने को पूरा करने में सहयोग करने का आवाहान किया।

photo 3 (30)

photo 2 (43)

Related posts

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने CBSE के परीक्षा परिणाम में झंड़े गाड़े।

Metro Plus

विकास फागना जेल जाने को तैयार आखिर क्यों? देखे!

Metro Plus

कुंदन ग्रीन वैली के विद्यार्थियों ने नेशनल गेम्स में जीता गोल्ड मैडल

Metro Plus