Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिरोटरीहरियाणा

मिशन जागृति तथा रोटरी क्लब कल 2 अक्टूबर को करेगा ड्रार्इंंग कम्पीटिशन तथा स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का विशाल आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 अक्टूबर: सामाजिक संस्था मिशन जागृति तथा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को क्यूआरजी हॉस्पिटल के सहयोग से जिला स्तरीय द्वितीय ड्राइंग कम्पीटिशन तथा स्वच्छता पर जागरूकता एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहीद राजा नाहर सिंह स्टेडियम में प्रात: 7:00 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के प्राईवेट तथा सरकारी स्कूलों के लगभग 5000 बच्चे शामिल होकर विभिन्न आयु वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर रोटरी द्वारा इन स्कूली बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें हाथ साफ करने के तरीकों को बताते हुए उसका डेमो दिया जाएगा। साथ ही उन्हें स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाई जाएगी।
मिशन जागृति तथा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बडख़ल क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि होंगी जबकि समारोह की अध्यक्षता रोटरी इंटरनेशनल 3011 के डिस्ट्रिक गर्वनर विनय भाटिया करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर एनआईटी क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भड़ाना तथा रोटरी इंटरनेशनल 3011 के डिस्ट्रिक गर्वनर (नॉमिनी) संजीव राय मेहरा शिरकत करेंगे। रोटरी के असिस्टेंट गर्वनर जोन-12 कुलदीप सिंह एडवोकेट कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान नवीन गुप्ता तथा मिशन जागृति के प्रवेश मलिक इसके प्रोजेक्ट चेयरमैन होंगे।
मिशन जागृति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुभाष श्योराण तथा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान नरेन्द्र परमार ने बताया कि यह ड्राईंग कम्पीटिशन/चित्रकला प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के तीन ग्रुपों में होगी। पहले ग्रुप में कक्षा 3 से 5, दुसरे ग्रुप में कक्षा 6 से 8 तथा तीसरे ग्रुप में कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चे हिस्सा लेंगे। इसके लिए जहां पहले से ही स्कूलों से रजिस्ट्रेशन करवाए जा रहे हैं। वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक बच्चों के मौके पर भी रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।

Related posts

DPS-19 प्रिंसिपल ने स्कूल की आमदनी व खर्चा दिखाने से किया इंकार, गुस्साए पेरेंट्स ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन ।

Metro Plus

सूरजकुंड मेला लोकल टू ग्लोबल आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम पर आयोजित किया जाएगा: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर ने SHO थाना NIT सहित 4 पुलिसकर्मियों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

Metro Plus