Metro Plus News
फरीदाबाद

भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने किया विजयदशमी महोत्सव के लिए भूमि पूजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 अक्टूबर: भारत विकास परिषद् की संस्कार शाखा द्वारा सैक्टर-12 ग्राउंड में संस्कार शाखा के विजयदशमी संयोजक सुनील गर्ग एवं शाखा संरक्षक अमर बंसल छाड़िया, सुरेन्द्र जग्गा, संजीव शर्मा,अजय मल्होत्रा,अजय शर्मा,अमर खान, सुभाष अग्रवाल एवं महिला संयोजिका कल्पना अग्रवाल ने बांस काटकर एवं नारियल फोड़कर दशहरा पर्व मनाने के लिए भूमि पूजन किया।
शाखा अध्यक्ष अनिल गर्ग ने बताया कि संस्कार शाखा द्वारा दशहरा पर्व 2005 से मनाया जाता है। इसमें शाखा के सभी सदस्य परिवार सहित भाग लेकर मनोरंजन करते हैं एवं रावण, मेघनाद एवं कुम्भकरण के पुतले जलाए जाते हैं व सुन्दर झांकियां निकाली जाती है।
फरीदाबाद शहर के लाखों लोग दशहरा पर्व का आनन्द उठाते हैं।

 

Related posts

टाइम्स बिजनेस Awards समारोह में होमर्टन ग्रामर स्कूल को मोस्ट इनोवेटिव स्कूल पुरस्कार से नवाजा गया।

Metro Plus

मार्डन कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने हॉफ मैराथन दौड़ में बाजी मारी

Metro Plus

डाक टिकट पर से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर हटाने के विरोध में युवा कांग्रेसी कार्यकत्ताओं ने बीके चौक पर पुतला फूंका

Metro Plus