Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

दशहरा कमेटी पुन्हाना द्वारा रावण दहन कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 अक्टूबर: दशहरा कमेटी पुन्हाना द्वारा दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ रावण दहन किया गया। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के लंबे-चौड़े आकार के पुतले बनाकर भगवान राम द्वारा उनका दहन किया गया। इससे पूर्व रावण सेना और भगवान राम, लक्ष्मण सहित हनुमान सेना की अलग-अलग झांकियां शहर के मुख्य बाजारों से निकाली गई। जो अलग-अलग एक दूसरे को ललकार के साथ युद्व के लिए चुनौती दे रहे थे। बहरहाल पुन्हाना के रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए पुन्हाना हीं नहीं बल्कि आस-पास अनेकों गांवो के अलावा दूर दराज क्षेत्रों के लोग शामिल होते है।
दशहरा ग्राऊन्ड़ में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। रामलीला मंच पर रावण दहन से पहले का कार्यक्रम किया गया तो भगवान राम और हनुमान सेना ने रावण की सेना पर हमला बोलते हुए धनुष वाण के माध्यम से मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के पुतलो को दहन किया। जो बारी-बारी आग में तब्दील हो गये। पूरे आतिशबाजी के साथ तीनों का दहन किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी दुरूस्त रहा।
पुलिस प्रशासन की ओर सुरक्षा के लिए जहां पुलिस जवान मेले में उपस्थित रहे तो प्रशासन ने भी फायर बिग्रेड़ गाड़ी मौके पर तैनात रखी। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर बाजारों में काफी रौनक रहीं। सुबह के समय लोगों ने अपने घरो में पूजन कर दशहरा पर्व मनाया तथा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत की इस पर्व पर सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाईयां दी।

Related posts

वाईएमसीए विश्वविद्यालय को राज्य का पहला कैशलेस विश्वविद्यालय बनाने की पहल

Metro Plus

30-31 दिसंबर को दुकानों के आगे कूड़ा व अतिक्रमण मिला तो होगा मोटा चालान!

Metro Plus

YMCA विश्वविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

Metro Plus